Menu
blogid : 4641 postid : 1531

“ईश्वर ” ( 1)

Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
  • 301 Posts
  • 4461 Comments

“ईश्वर ” ( 1)
क्या निंदा या करे प्रशंसा
जिसको तू ना जाने
कोटि-कोटि ले जन्म अरे हे !
मानव ! तू ईश्वर पहचाने !
—————————————
एक एक अणु – कण सब उसका
सब हैं उसके अंश
जगत नियंता जगदीश्वर है
वो अमोघ है, अविनाशी है, वो अनंत !
—————————————-
ओउम वही है शून्य वही है
प्रकृति चराचर सरल विषम – सब
निर्गुण-सगुण ओज तेज सब
जीवन- जीव -है पवन वही !
—————————————
जल भी वो है अग्नि वही है
जल-थल उर्वर शक्ति आस है
तृष्णा – घृणा निवारक स्वामी बुद्धि ज्ञान है
ऋषि वही है, सिद्धि वही है अर्थ वही है !
————————————————-
ज्ञानी ब्रह्म रचयिता सब का विश्व-कर्म है
वो दिनेश है वो महेश है वो सुरेश है
रत्न वही है रत्नाकर है देव वही
कल्प वृक्ष है सागर है वो कामधेनु है !
———————————————–
वो विराट है विभु है व्यापक वो अक्षय है
सूक्ष्म जगत है दावानल है बड़वानल है
वो ही हिम है वही हिमालय बादल है वो
अमृत गंगा मन तन सब है- जठराग्नि है
———————————————-
लील सके ब्रह्माण्ड को पल में
धूल – धूसरित कर डाले
क्या मूरख निंदा तुम करते
जो जीवन दे तुझको पाले !
——————————————-
सत्य वही है झूठ वही है नाना वर्ण रंग भेद है
उषा वही है निशा वही है अद्भुत धांधा वो अभेद्य है
वेद उपनिषद छंद गीत गुरु – ग्रन्थ बाइबिल कुरान है
सुर ताल वही सूत्र वही सब कारक है संहारक है
——————————————————–
ऋषि वैज्ञानिक देव दनुज साधू – सन्यासी
पाल रहा – नचा रहा – लीलाधर बड़ा प्रचारक है
कृति अपनी के कृत्य देख सब – खुश भी होता
कभी कभी वो अश्रु बहाए हर पहलू का द्योतक होता !
———————————————————–
ईहा – घृणा – मोह – माया संताप – काम का
अद्भुत संगम काल व्याल जंजाल जाल का
प्रेम किये है तुझको पल पल देखो प्यारे
जीवन देता कण कण तेरे सदा समाये !
—————————————————–
आओ नमन करें ईश्वर का – परमेश्वर का
अहम छोड़कर प्रेम त्याग से शून्य बने हम
जीवन उसके नाम करें हम मुक्त फिरें इक ज्योति बने
हर जनम जन्म में मानव बन आ मानवता को प्रेम करें !
———————————————————
अपनी मूढ़ बुद्धि है जितनी -जितनी दूर चली जाए
सारा जीवन आओ खोजें खोज – खोज जन हित में लायें
निंदा और प्रशंसा छोड़े बिन-फल इच्छा – कर्म करें
पायें या ना पायें कुछ भी उसके प्यारे हो जाएँ !
———————————————————————————————————

प्रतिक्रियाएं गायब हो रही हैं आज कल आचार्य गुंजन जी के ब्लॉग पर, जय प्रकाश मिश्र के ब्लॉग पर , अनिल कुमार अलीन आदि के ब्लॉग से ..जे जे जी कृपया ध्यान दें,,,,,,,,,,,सुझाव दें क्या इस पर भी फिर लेख लिखना होगा ??

सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
२६.४.१२- ८.३०-९ पूर्वाह्न
कुल्लू यच पी

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh