Menu
blogid : 4641 postid : 1652

भारत प्यारा वतन हमारा सबसे सुन्दर न्यारा देश

Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
  • 301 Posts
  • 4461 Comments

india_flag

भारत प्यारा वतन हमारा सबसे सुन्दर न्यारा देश
इतनी भाषा जाति धर्म सब भाई-भाई हम सब एक
भरे उमंगें भरे ऊर्जा लिए तिरंगा हम सब दौड़ें
स्वस्थ बड़ी प्रतियोगिता हमारी एक-एक हम नभ को छू लें
==============================================

ऐसा प्यार कहाँ जग में है पत्थर गढ़ते देव सा पूजें
मेहमानों को देव मानते मात-पिता गुरु चरणों पड़ते
भौतिक सुख लालच ईर्ष्या से दूर-दूर हम सब रहते
आत्म और परमात्म मिलन कर अनुपम सुख भोगा करते

============================================

शावक से हम सिंह बने बलशाली वीर दहाड़ चलें
कदम ताल जय हिंद घोष कर पर्वत चढ़ नभ उड़ जाते
थल की सीमा मुट्ठी में है जल को बाँध विजय पथ जाते
आँख कोई दुश्मन दिखला दे बन नृसिंह छाती चढ़ जाते

============================================
प्रेम शांति की भाषा अपनी ‘माँ’ पर जान निछावर है
हर पल हर क्षण नूतन रचते मौसम प्रकृति सुहावन है
पुष्प खिले कलियाँ मुस्काए हैं वसंत मन-भावन है
कोयल कूकें, नाच मोर का, हरियाली, नित सावन है !
==============================================

मोक्ष-दायिनी गंगा मैया चार धाम हैं स्वर्ग हिमालय सभी यहीं
ऋषि -मुनि की है तपस्थली ये पूजित होती देव भूमि प्यारी नगरी
सूर्य तेज ले ‘लाल’ हमारे करें रौशनी चन्दा ‘शीतल’ उजियारा करती
देवी बिटिया जग-जननी सरल-धीर ये गुण संस्कृति निज पोषा करती
======================================================

आओ ‘हाथ’ जोड़ संग चल दें सत्य-अहिंसा शस्त्र लिए
‘बल’ पाए जिससे ये जगती रोटी-कपडा-वस्त्र मिले
मिटे गरीबी हो खुशहाली पढ़ें लिखें जग-गुरु बनें
चेहरे पर मुस्कान खिली हो लिए तिरंगा (तीन लोक में ) विजय करें !
========================================================================
प्रिय मित्रों ६५ वें स्वतंत्रता दिवस की पावन बेला पर आप सभी मित्र मण्डली को हार्दिक शुभ कामनाएं और बधाई
=========================================================================
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल ‘भ्रमर’५
७-७.४७ पूर्वाह्न
१५.८.२०१२
कुल्लू यच पी
ब्लागर -प्रतापगढ़ उ.प्र.

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh