Menu
blogid : 4641 postid : 581147

कदम ताल से धरती कांपी- चले हिन्द के वीर

Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
  • 301 Posts
  • 4461 Comments

कदम ताल से धरती कांपी
चले हिन्द के वीर
लिए तिरंगा चोटी चढ़ के
गरजे ले शमशीर ………….
———————————————–
images (1)
( फोटो साभार गूगल/ नेट से लिया गया )

भारत माँ ले रहीं सलामी
खुशियों का सागर उमड़ा
गले मिले सन्तति सब उनकी
ह्रदय कमल खिल-खिला पड़ा
कदम ताल से धरती कांपी …………….
—————————————————

भारत माँ हैं जान से प्यारी
संस्कृति अपनी बड़ी दुलारी
प्रेम शान्ति का पाठ पढ़े हम
अनगिन भाषा खिले हैं क्यारी
कदम ताल से धरती कांपी …………….
———————————————–
नई नई नित खोज किये हम
विश्व गुरु बन दुनिया पाठ पढाये
वसुधा सागर गगन भेद के
सूक्ष्म ,तपस्या , योग सिखाये
कदम ताल से धरती कांपी …………….
———————————————
हम स्वतंत्र हैं प्रजातंत्र है
अपना सब का प्यारा राज
यहाँ अहिंसा भाईचारा नीति नियम है
सभी मनाएं भाँति -भांति हिल-मिल त्यौहार
कदम ताल से धरती कांपी …………….
———————————————————-
शेर हैं हम नरसिंह है हम वीर बड़े हैं
अर्जुन एकलव्य से हैं तो भीष्म अटल हैं
कायर दुश्मन वार कभी पीछे करते हैं
लिए तिरंगा छाती चढ़ते वीर हमारे अजर अमर हैं
कदम ताल से धरती कांपी …………….
——————————————————————
प्रेम शान्ति का पाठ पढो हे दुनिया वालों
ना कर तांडव नाश सृष्टि का इसे बचा लो
ज्ञान दंभ पाखण्ड लूट बेचैनी से तुम घिरे पड़े हो
अन्तः झांको ,ज्वालामुखी धधकता ‘स्व’ को अभी बचा लो
दूध की नदिया सोने चिड़िया से गुर सीखो
कल्पवृक्ष भारत अगाध है प्रेम लुटाना लेना सीखो
कदम ताल से धरती कांपी …………….
—————————————————–
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
प्रतापगढ़ भारत
कुल्लू -हिमाचल

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh