- 301 Posts
- 4461 Comments
आज उड़त अबीर गुलाल
छोरी छोरवन क अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी। …
=================
मिटटी लेप किये कोई कजरा लगाये
बनरे लाल मुख धारी कोई लंगूर आये
कुर्ता टोपी रंगे कोई कपड़ा भी फाड़े
छोटी बड़ी पिचकारी रंग मारे बौछारें
ढोल मजीरा कोई पीटे है ताली
है कान्हा की कारगुजारी। … —–
आज उड़त अबीर गुलाल
छोरी छोरवन क अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी। …
===========================
काला मुख लिए मोतियन सी आँखें
राधा गोपियन की टोली है राह में ताके
तिरिया चक्कर से बच चलो झांके
कान्हा ग्वालों की अटकी रे साँसें
लिए लट्ठ गजब की ये होरी
है राधा की कारगुजारी। ……………।
आज उड़त अबीर गुलाल
छोरी छोरवन क अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी। …
============================
लाल गाल वाली सभी हरी पीली रंगी
चोली घाँघरा चूनर है अजब सतरंगी
गायें फगुवा कड़क जैसे दामिनि
काली दुर्गा ये प्रेम रंगी कामिनि
अरी ! होली है या री कबड्डी। …
है राधा की कारगुजारी ———–
आज उड़त अबीर गुलाल
छोरी छोरवन क अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी। …
=========================
खाये भंग पिए हैँ ठंडाई
ऋतु वासन्ती इनपे है छायी
प्रेम परवान जोड़ी बनि के आयी
कामदेव नजरों में खुमारी है छायी
इन्द्र दरबार परियाँ ज्यों आयीं —–
है कान्हा की कारगुजारी ———
आज उड़त अबीर गुलाल
छोरी छोरवन क अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी। …
==========================
पहने साड़ी बने कान्हा नारी
सेंध लाये धरे राधा प्यारी
ह हा हि ही हुल्लड़ गायें होरी
चूर मस्ती गजब खेलें होरी
छलके रस-रास यादगार होरी
है कान्हा की कारगुजारी। ।
आज उड़त अबीर गुलाल
छोरी छोरवन क अजब धमाल
है कान्हा की कारगुजारी। …
===================
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल ‘भ्रमर’५
प्रतापगढ़ भारत
१५. ०३. १४
१० से १०. २५
हरदोई -लखनऊ मार्ग
लौह पथ गामिनी में
==================
Read Comments