Menu
blogid : 4641 postid : 1151451

आंगन सूना बिन तुलसी के

Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
  • 301 Posts
  • 4461 Comments

भोर हुआ, थी रंग -बिरंगी आसमान में छाई बदली
इंद्रधनुष था गगन-धरा मंडप पर शोभित
पुष्प-अधर कलियाँ मुस्कातीं – जैसे गातीं
मन-भावन हे अनुपम छटा से दिल था मोहित !
————————————————–
स्वर्ण झील ज्यों भारत माता उसमे अंकित
स्वर्ण रश्मि बरसाते सूरज कण-कण झंकृत
जय-जय-जय उद्घोष सा कलरव- थे सातों सुर
नाना वर्ण की चिड़ियाँ पूरब- स्वर्ग जमीं पर
———————————————-
ऊंचे-ऊंचे पर्वत वन थे – शांत झील को घेरे
प्रहरी वन जी जान निछावर करते जैसे वर्फ-गोद में सोये
माँ से शीतलता पाने को -योग ध्यान में खोये
पाते और लुटाते पल -पल पाप हरे ज्यों तेरे -मेरे
—————————————————
पर्यावरण को शुद्ध रखे हम आओ पौधे और लगाएं
स्वच्छ वायु में सांस भी ले लें जीवन-जल भी पाएं
कंक्रीट का जंगल विन जल पशु -पक्षी ना आएं
आंगन सूना -विन तुलसी के -दीपक कल फिर कौन जलाए ?
———————————————————–
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
कुल्लू हिमाचल भारत
६ अप्रैल २०१६
८.३० पूर्वाह्न -९ पूर्वाह्न

Tags:            

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to jlsinghCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh