Menu
blogid : 4641 postid : 1173498

जाने क्यों आती है खुशियां

Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
Bhramar ka 'Dard' aur 'Darpan'
  • 301 Posts
  • 4461 Comments

जाने क्यों आती है खुशियां
हरी भरी बगिया उपवन सब
गिरि कानन सब शांत खड़े थे
जोह रहे ज्यों बाट क्लांत मन
स्वागत आतुर बड़े खड़े थे
===========================
आह्लादित भी मन में तन में
इंतजार कर ऊब रहे थे
लाखों सपने नैना तरते
पुलकित हो बस सोच रहे थे
==========================
रोमांचित मन सिरहन वे पल
साँसे लम्बी कुछ पीड़ा थी
उपजी प्रकृति मूर्त रूप वो
बढ़ती सम्मुख सुख बेला थी
===========================
गात हुए मन हहर – हहर कर
गोदी भर- भर खूब दुलारे
मन करता बस हृदय में भरकर
मूंदे नैना स्नेह लुटा दे
=========================
हलचल बड़ी अनोखी अब तो
पकडे ऊँगली हमें खिलाती
नाना रूप धरे बचपन के
बड़ी छकाती- खूब हंसाती -कभी रुलाती
=================================
बड़ी हुई यौवन रस छलका
मलयानिल खुशबू ले धायी
चारों ओर नशा मादकता
नृत्य खुमारी हर मन छाई
===========================
प्रेम पगा हर मन में खुशियां
चाह हमारी बन रह जाये
मधुर-मधुर सुर की मलिका वो
जीवन- संगीत मेरे संग गाए
=======================
पगली बदली नयनन सर सरके
अल्हड सरिता सी बहती जाये
साध निशाना काम-रति के
छलनी दिल के अति मन भाये
=========================
किये कल्पना नयनन आती
दिल में वो गुदगुदी मचाती
मूक अवाक् ये आनन्दित मन
नाच उठे जब रास रचाती
==========================
गिरि कानन तरुवर सब झूमे
फुल्ल कुसुम शोभित रस फूले
आनंदी संग पेंच पतंगे
ज्यों सावन के पड़े हो झूले
==========================

मन मयूर हर क्षण अब नाचे
नया नया सा हर कुछ लागे
रूप निखर बहु बाण चलाये
हर मन ईर्ष्या भर भी जाये
=========================
ये स्वतंत्र स्वछन्द बहुत है
हाथ किसी के ना आएगी
परी खूबसूरत पंछी है
तड़पा करके उड़ जाएगी
===========================
उसका कोमल गात है प्यारा
छूकर हरे वेदना सारी
चन्दन सी जाएगी महका
घर आँगन फुलवारी सारी
===========================
आलिंगन कर गदगद करती
जिया हिया हर पैठ बनाती
झांके नैनो में कुछ कहती
छूट न जाये कोई भी ‘प्रिय’ -बढ़ती जाती
============================
ह्रदय सिंधु फिर रोक न पाया
लहरें हहर उठी अंतर में
अरे ! विदाई का क्षण आया
फूटा झरना नयनन मन से
========================

जाने क्यों आती है खुशियां
खुश करके फिर बड़ा रुलाती
परिवर्तन ही नियम प्रकृति का
उपजे खेले फिर मिट जाती
===========================
सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर ५
५/५/२०१६ ५.४० अपराह्न
कुल्लू हिमाचल प्रदेश .

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to ShobhaCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh